Najar Nihal Ashram

  • Home
  • /
  • About Nazar Nihal Ashram
icon-thumb2

राष्ट्र  धर्म  विजय यात्रा

सदियों की दासता के बाद,भारत भूमि को राष्ट्रवादी धर्मनिष्ठ राज्यसत्ता की उपलब्धि प्राप्त हुई है। इस अप्रतिम उपलब्धि पर भारत के जनमन को अभिनन्दन करने के साथ साथ राष्ट्र,धर्म,संस्कृति और पर्यावरन संरक्षण के लिए जनजागरण का महत उद्देश्य लेकर नित्यानंद  आश्रम के संत श्री नर्मदानंद जी महाराज ने आसेतु हिमालय व्दादश ज्योतिर्लिंग की पदयात्रा  का संकल्प लिया है। उनकी यह राष्ट्र धर्म विजय यात्रा  29 सितंबर 2019 को गंगोत्री  धाम से प्रारंभ होगी। गंगा मैया का पवित्र  जल लेकर राष्ट्र धर्म विजय  यात्रा  उसी दिन केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

केदारनाथ से काशी विश्वनाथ,बैजनाथ महादेव,रामेश्वरम,श्री शैलम,भीमाशंकर,घृष्णेश्वर ,त्र्यंबकेश्वर ,सोमनाथ महादेव,नागेश्वर,उज्जैन होते हुए औकांरेश्वर पर इस यात्रा  का समापन होगा।

देश के सभी द्वादश ज्योतिर्लिंग पर होमात्मक महारुद्र यज्ञ तथा दो बार नर्मदा परिक्रमा कर चुके पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री नर्मदानंद जी महाराज राष्ट्र धर्म विजय  यात्रा में प्रत्येक  रात्रि  विश्राम स्थल पर सत्संग  के माध्यम से जहां राष्ट्र,धर्म और गौमाता की सुरक्षा के लिए जनजागरण  करेंगे वहीं रात्रि  विश्राम के पश्चात अगले दिन प्रात:काल पर्यावरण  सरंक्षण  के लिए पौधारोपण  करने के बाद ही अपनी यात्रा  को आगे बढ़ाएंगे ।

राष्ट्र धर्म विजय  यात्रा  का यह अभिनव अभियान देश के ---- राज्यों के लिए हजारों गांवों में आकार लेगा। पूज्य गुरुदेव की राष्ट्र विजय धर्म यात्रा  12/14 माह की समयावधि में बारह हजार किमी की दूरी तय करने के साथ देश के प्रत्येक  भाग में राष्ट्रोत्थान के लिए आवश्यक धर्म संस्कृति,गौ और जल सरंक्षण  से समस्त विषयों पर जनसामान्य को सक्रिय करेगी।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: Module 'mcrypt' already loaded

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: